{"_id":"6a69e6e73136401bef00773c","slug":"cultural-news-solan-solan-news-c-176-1-ssml1040-175202-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गुरुजनों के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गुरुजनों के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
विज्ञापन
बद्दी में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। किशोर योग अकादमी में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में तीन दर्जन से अधिक योग साधकों ने भाग लिया। सभी ने गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ता हरीश शर्मा ने गुरु महिमा पर आधारित कविता पाठ से किया। उन्होंने गुरु के महत्व को रेखांकित किया। इसके बाद हिम औद्योगिक कल्याण सभा के अध्यक्ष कुलवीर जम्वाल ने अपने विचार रखे। उन्होंने गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। जम्वाल ने कहा कि गुरु जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। भारतीय संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। उनके मार्गदर्शन से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है। यह पर्व गुरु-शिष्य परंपरा को मजबूत करता है।
श्री हरिओम योगा सोसायटी के अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और योग साधकों का आभार जताया। उन्होंने गुरु पूर्णिमा को आत्मचिंतन और ज्ञानार्जन का पर्व बताया। यह गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी अवसर है। शर्मा ने सभी से गुरु के बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन जीवन को सही दिशा देता है। समारोह का समापन योगाचार्य किशोर ठाकुर ने गुरु वंदना के साथ किया। योग साधकों ने गुरु के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।