फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Crowds gathered at the regional hospital, patients suffering from cough and fever

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में उमड़ी भीड़,खांसी-बुखार ने जकड़े मरीज

Tue, 17 Feb 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at the regional hospital, patients suffering from cough and fever
क्षेत्रीय अस्पताल के पर्ची काउंटर पर सोमवार को लगी भीड़। संवाद
मेडिसिन ओपीडी में 450 मरीजों का इलाज,सोमवार को बनाई गई 1,346 पर्चिंयां
विज्ञापन

भीड़ जारी होने के कारण मरीजों को जारी किए टोकन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की सोमवार को भीड़ रही। खांसी-बुखार और गले में दर्द की शिकायत लेकर अधिक मरीज मेडिसिन ओपीडी में पहुंचे। इसके अलावा हड्डी रोग और नेत्र रोग ओपीडी के बाहर भी मरीज घंटोंभर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सोमवार होने के कारण पर्ची काउंटर पर भी काफी भीड़ रही। हालात ये रहे कि मरीजों को बैठने तक की जगह नहीं थी। सुबह 9:30 बजे से 4:00 बजे तक 1,346 मरीजों की पर्चियां बनाई गईं। इस कारण सभी ओपीडी के बाहर काफी भीड़ रही। मेडिसिन ओपीडी में ही शाम 4:00 बजे तक 450 मरीजों को उपचार दिया। भीड़ होने के कारण मरीजों को टोकन के जरिये ओपीडी में बुलाया गया। मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अनुज गुप्ता और डॉ. तरुण शास्त्री की ओपीडी के बाहर खड़े मरीजों को टोकन बांटे गए और मरीजों को बुलाया गया। भीड़ ऐसी थी कि मरीजों को खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था। इस कारण मरीजों ने बाहर धूप में बैठकर अपनी बारी का इंतजार किया।
मौसम में हो रहे बदलाव से बढ़ रहे मामले
मेडिसिन ओपीडी में खांसी-बुखार और गले में दर्द के अधिक मरीज आने से चिकित्सकों ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। चिकित्सकों का मानना है कि मौसम में हो रहे बदलाव से लोग अब बीमारियों की चपेट में आना शुरू हो गए हैं। दिन में गर्मी महसूस होने से लोग गर्म कपड़ों को नहीं पहन रहे हैं। इस कारण अचानक ठंड लग रही है और गले में दर्द होने के बाद मरीज बीमार होना शुरू हो रहे हैं। गले में दर्द के बाद तेज बुखार आ रहा है जो 102 डिग्री तक जाता है। सोमवार को ऐसे मरीजों के अस्पताल आने के बाद चिकित्सकों ने आग्रह किया है कि वे गर्म कपड़ों को अभी न उतारें।
विज्ञापन

हड्डी रोग ओपीडी 230 मरीजों ने करवाया उपचार
वहीं, दूसरी ओर क्षेत्रीय अस्पताल की हड्डी रोग ओपीडी में भी मरीज उपचार के लिए पहुंचे। यहां भी करीब 230 मरीजों ने उपचार करवाया। इसी के साथ नेत्र रोग ओपीडी, चर्म रोग, ईएनटी ओपीडी में भी काफी भीड़ लगी रही। मरीज अपनी बारी के इंतजार में ओपीडी के बाहर खड़े रहे। चिकित्सकों को दिखाने के बाद मरीजों को टेस्ट भी लिखे। ऐसे में दोपहर 12:00 बजे तक सरकारी लैब में मरीजों के टेस्ट हुए। इसके बाद क्रस्ना लैब के पंजीकरण काउंटर पर भीड़ उमड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला और सिरमौर से भी पहुंते है मरीज
गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन जिला का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर सोलन ही नहीं बल्कि जिला शिमला और सिरमौर के क्षेत्रों से भी मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में छुट्टी के बाद जब सोमवार को अस्पताल खुलता है तो काफी भीड़ रहती है। सप्ताह में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को यही हाल अस्पताल में रहता है।


कोट
क्षेत्रीय अस्पताल में सोमवार को काफी भीड़ थी। पर्ची बनाने के बाद ओपीडी के बाहर भी काफी भीड़ रही। मरीजों का बारी-बारी से नंबर आए इसके लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा टोकन के जरिये भी अस्पताल में मरीजों की बारी आई। मरीजों को बेतहर सुविधाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-डॉ. राकेश पंवार
चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल,सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed