{"_id":"6703de9e3a36b1b3100466e7","slug":"crowd-gathered-in-maa-shoolini-temple-on-the-fourth-navratri-solan-news-c-176-1-ssml1042-129974-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मां शूलिनी मंदिर में चौथे नवरात्र पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मां शूलिनी मंदिर में चौथे नवरात्र पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन
सैकड़ों ने नवाया शीश, सुख-समृद्धि की कामना
चौथे दिन मां कुष्मांड की हुई पूजा-अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां शूलिनी माता मंदिर में माता के दर्शनों के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने भारी संख्या में मंदिर में पहुंचकर माता के चौथे रूप मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान स्थानीय ही नहीं आसपास के क्षेत्रों से भी लोगों ने मंदिर में आकर माथा टेका और अपनी मन्नतें पूरी होने की दुआ मांगी। शहर में बाकी क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में उमड़ी रही।
सैकड़ों लोगों ने मां के दरबार में शीश नवाया। बाजारों में भी लोगों की भीड़ से रौनक का आलम बना रहा। नवरात्रों के शुभ अवसर पर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इससे दुकानों में लोगों की भारी भीड़ लगी रही। नवरात्रों के आखिरी दिन मंदिर में जागरण का आयोजन भी किया जाएगा। सभी घरों में लोग व्रत रख रहे हैं। माल रोड स्थित दुर्गा मंदिर, पुलिस लाइन स्थित सिद्धेश्वरी माता मंदिर सहित अन्य सभी मंदिरों में सुबह से दिनभर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। इसी के साथ धर्मपुर में मां मनसा माता मंदिर, मां शीतला माता मंदिर समेत अन्य में काफी भीड़ रही।
इनसेट
मां को लगाया गया भोग
भक्तों ने मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना करते हुए चौथे दिन भोग लगाया। मां शूलिनी मंदिर में बाल वैष्णो संकीर्तन मंडली की ओर से भजन-कीर्तन किया। इस दौरान मंडली के पूर्व सचिव प्रदीप इंग्रेवर ने बताया कि धार्मिक पुस्तकों के अनुसार जो मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना करता है उसके सभी रोग दोष नष्ट हो जाते हैं। इस दौरान गणपति रखो मेरी लाज, गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु , मेरा आपकी दया से सब काम हो रहा है, चोला पहनो साहिब समेत अन्य भजन से माहौल भक्तिमय कर दिया।