फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Crores of pensioners since 2016 Financial dues of Rs.

Solan News: पेंशनरों के 2016 से करोड़ों रुपये के वित्तीय देय बकाया

Sun, 10 Mar 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 10 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
परवाणू में पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की हुई बैठक
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान न करने पर आंदोलन की भी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन परवाणू शाखा की मासिक बैठक हुई। कोषाध्यक्ष बलदेव राज मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में चेयरमैन एवं राज्य परिषद के मुख्य सलाहकार नानक शांडिल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के काफी समय से लंबित वित्तीय लाभों पर गंभीरता से विचार किया गया। बैठक में परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन राज्य परिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में बताया गया।

बैठक में संगठन के प्रधान देव राज शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, पेंशनरों के दुख न तो निगम प्रबंधन देख रहा है और न ही सरकार इसे समझने के लिए तैयार है। इसके लिए सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने बताया की सेवानिवृत कर्मचारियों का पिछले पांच सालों से संशोधित वेतनमान, पेंंशन का एरियर और जनवरी 2016 से करोड़ों रुपये के वित्तीय लाभ का बकाया देय है। उन्होंने निगम प्रबंधन और सरकार से मांग की कि पेंंशनरों की विभिन्न समस्याओं को शीघ्र पूरा करें। अगर सरकार और निगम पेंशनरों की समस्याओं का समाधान नहीं निकालती है तो राज्य परिषद के तत्वावधान में आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी निगम प्रबंधन व सरकार की होगी। बैठक में पेंशनर संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed