वैन खाई में गिरी, चालक की मौत, तीन घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू-सोलन एनएच पर सनवारा के समीप एक वैन खाई में जा गिरी। वैन में चालक सहित चार लोग सवार थे। चालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सड़क घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परवाणू-सोलन एनएच पर सनवारा के समीप पिंजौर से सोलन की ओर आ रही वैन अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने जब गाड़ी के गिरने की आवाज सुनी तो मौके पर
पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना देकर बचाव कार्य में जुट गए। चालक 24 वर्षीय विक्रांत निवासी एमइएस कॉलोनी सोलन की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि मनोज, अनिल, सचिन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
उधर, धर्मपुर थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही बताई जा रही है। वैन में चार लोग सवार थे। चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।