फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   tyre factry on fire

झाड़माजरी के टायर उद्योग में लगी आग, करोड़ों का नुकसान

Sun, 26 Mar 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन Updated Sun, 26 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन

झाड़माजरी के टायर उद्योग केआरएम में भीषण आग से करोड़ों के नुकसान का अनुमान है। उद्योग के भीतर रविवार दोपहर करीब 1.15 बजे आग भड़क गई। उसके बाद 50 फीट तक ऊंचे उठे काले धुएं के गुब्बार से सटे गांवों में अंधेरा सा छा गया। 11 हजार वर्ग मीटर में फैले उद्योग में छोटे-बड़े वाहनों के हजारों टायर रखे हुए थे।

विज्ञापन


इसके अलावा भारी मात्रा में डीजल व अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखे थे जिनके आग की चपेट में आने के बाद कारण क्षेत्र में भारी मात्रा में काले धुएं का प्रदूषण फैल गया। शाम तक उद्योग सुलग रहा था और धमाके हो रहे थे। इससे समूचा क्षेत्र दहशत में आ गया। प्रशासन ने साथ सटी प्रवासियों की कॉलोनियों को भी खाली करवा दिया है।
विज्ञापन


आग पर काबू पाने के लिए बद्दी-नालागढ़-परवाणू-वर्धमान उद्योग सहित कालका व चंडीगढ़ से आठ दमकल वाहन आठ घंटे से जुटे रहे। धमाकों के कारण करीब 11 हजार वर्ग फीट में फैले चार मंजिला उद्योग की दीवारों में भी दरारें आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग, एसपी बशेर सिंह चौहान, डीएसपी खजाना राम, एसएचओ दया राम मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से उद्योग भवन समेत मशीनरी, रबर टायर का तैयार व कच्चा माल पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारण उद्योग के डीजी सेट बताया जा रहा है। लोगों के अनुसार सुबह से ही उद्योग से काफी मात्रा में धुंआ निकल रहा था। फायर आफिसर बद्दी प्रकाश चंद शर्मा ने कहा कि दो बजे आग की सूचना मिलने के बाद आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आग से करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। उद्योग में आग लगने के 45 मिनट बाद दमकल विभाग बद्दी को इसकी सूचना दी गई। उद्योग प्रबंधन द्वारा अपने स्तर पर इस आग को काबू करने का प्रयास किया गया। आग फैलने के बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई।
तेज हवा ने बढ़ाई मुश्किलें

हवा के तेज रूख ने भी उद्योग की आग में घी डालने का काम किया। दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत के बावजूद हवा ने आग को और भीषण रूप दे दिया। इस दौरान पानी की कमी देखने को मिली।

शहर में फायर हाइड्रेंट न होने से दमकल के वाहन पानी के लिए निजी उद्योगों में भागदौड़ करते रहे। इस कारण आग को फैलने से नहीं रोका जा सका। दमकल विभाग के पास केमिकल फॉम भी कम मात्रा में होने से आग को नियंत्रण में नहीं लिया जा सका।
अंधेरे में डूबा औद्योगिक क्षेत्र
रबर टायर जलने से झाड़माजरी में 50 फीट तक ऊंचा काले धुंए का गुब्बार उठता रहा। इस कारण आसपास के करीब पांच सौ मीटर एरिया में लोगों को दिन में वाहनों की लाइटें जलाकर व मुंह पर कपड़ा बांधकर चलने को मजूबर होना पड़ा। काले धुंए का गुब्बार हिल स्टेशन कसौली तक जाता दिखा।

भीड़ काबू करने में उलझी पुलिस
आग काबू करने में जुटे दमकल विभाग की मदद के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा एल्मबिक चौक से हरिपुर रोड तक सड़क बंद करना पड़ा। इसके बावजूद हजारों की तादाद में लोग उद्योग की आग का वीडियो बनाने व घटनाक्रम को निकट से देखने में जुटे रहे। इस कारण पुलिस को भी भीड़ हटाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed