{"_id":"57053dd74f1c1b8663c810fc","slug":"two-bus-driver-fighting","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ा में पर दो निजी बसों के टाइमटेबल पर बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेड़ा में पर दो निजी बसों के टाइमटेबल पर बखेड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
Updated Wed, 06 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टाइमटेबल को लेकर खेड़ा बस स्टैंड में दो निजी बसों के चालकों और परिचालकों के बीच विवाद हो गया। काफी देर तक चले इस विवाद में सवारियां परेशान रहीं। उधर शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
तेज नारायण शिकायत में कहा है कि वह करीब दो सालों से बतौर चालक नौकरी करता है। शाम छह बजे वह बस को परिचालक शुभम के साथ नालागढ़ बस स्टैंड से हरीपुर ले जा रहा था। करीब 6.10 बजे शाम जब वह अपनी बस को चलाता हुआ खेड़ा बस स्टैंड पहुंचा तो नालागढ़ की तरफ से बद्दी की ओर से प्राईवेट बस आई और उसकी बस के आगे तिरछी खड़ी कर दी। बस को चालक श्याम सिंह चला रहा था।
विज्ञापन
दूसरी बस के आरोपी चालक ने उसके बस परिचालक के साथ गाली गलौच करना शुरू कर दी। जान से मारने की धमकियां भी दीं। इस दौरान यात्री भी काफी परेशान रहे। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन