{"_id":"580df49b4f1c1bcd75bc2576","slug":"the-man-accqupie","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन पर कब्जा कर चला रहा नशे का धंधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी जमीन पर कब्जा कर चला रहा नशे का धंधा
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Mon, 24 Oct 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की हरिपुर संड़ोली पंचायत में पंजाब के एक व्यक्ति ने जाली हस्ताक्षरों की मदद से पंचायत का रेज्यूलेशन पास कर शामलात जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है।
- फोटो : demo pic
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की हरिपुर संड़ोली पंचायत में पंजाब के एक व्यक्ति ने जाली हस्ताक्षरों की मदद से पंचायत का रेज्यूलेशन पास कर शामलात जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। तहसील कार्यालय बद्दी में ग्रामीणों की ओर से शिकायत के बाद नायब तहसीलदार बद्दी ने मौके का मुआयना भी किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इस दौरान बताया कि पंजाब निवासी ने पिछले डेढ़ साल से गांव के साथ लगती सरकारी शामलात 18 विस्वा जमीन पर कब्जा कर रखा है। कहा कि पंजाब का यह व्यक्ति नशीले पदार्थों की सप्लाई भी कर रहा है। इसे पुलिस रंगे हाथ भी पकड़ चुकी है। आसपास के गांव शीतलपुर, कल्याण पूरा और लंडेवाल के युवा बच्चे नशे के आदि बन रहे हैं। यहां तक कि प्रशासन और पुलिस में शिकायत करने पर यह व्यक्ति राजनीति पहुंच और गुंडागर्दी की धौंस दिखाता है। ग्रामीण ज्ञान चंद, देवी राम, भाग सिंह, राकेश कुमार, प्रेम चंद, बुद्धराम, बचना राम, राम जी दास, प्रेम, अश्वनी कुमार और मान सिंह ने कहा कि इस संबंध में कई बार शिकायत की गई लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। स्थानीय विधायक को भी अवगत करवाया है।
विज्ञापन
अवैध बताई जा रही इस झुग्गी में बिजली तक की व्यवस्था है। ग्रामीणों ने धमकी दी कि अगर इस अवैध कब्जाधारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर प्रदर्शन करेंगे। पंचायत प्रधान भाग सिंह ने कहा कि पिछली पंचायत के दौरान जमीन देने के प्रस्ताव को पास किया था। यह व्यक्ति काफी समय से पंचायत क्षेत्र में रह रहा है। जाली हस्ताक्षरों की उन्हें जानकारी नहीं है। ग्रामीणों का यह आपसी विवाद है इसे जल्द पंचायत स्तर पर सुलझा लिया जाएगा। नायब तहसीलदार आरके कोसवाल ने कहा कि इस संबंध में मौका पर अवैध कब्जे को देखा है। व्यक्ति को जल्द ही इस संबंध में नोटिस जारी कर आगामी कार्रवाई का अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन