फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The cctv camera theft from solan collage

सोलन कॉलेज से सीसीटीवी कैमरे चोरी, ब्राडबैंड का राउटर भी गायब

Fri, 26 Aug 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 26 Aug 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
The cctv camera theft from solan collage
जन्माष्टमी के अवकाश में डिग्री कॉलेज सोलन में शातिरों ने घुसकर तोड़फोड़ की है। - फोटो : Demo pic

जन्माष्टमी के अवकाश में डिग्री कॉलेज सोलन में शातिरों ने घुसकर तोड़फोड़ की है। प्रिंसिपल के कमरे के बाहर लगे दो सीसीटीवी कैमरों के साथ नेम प्लेट भी उखाड़कर ले गए हैं। इसके अलावा दरवाजे पर लगी डोरबेल के अलावा ब्राडबैंड का राउटर भी गायब कर दिया है। शुक्रवार सुबह कॉलेज खुलने पर चोरी का पता चला है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और एक वीडियो क्लिप कब्जे में लिया है। इसमें शातिरों के चेहरे नजर आए हैं। हालांकि पुलिस जांच से जुड़ा होने के कारण इस वीडियो क्लिप को सार्वजनिक करने से इंकार कर रही है। लेकिन ऐसी सूचना है कि इस वीडियो में कुछ कालेज के स्टूडेंटस को ही शातिर कारनामा करते देखा गया है। इसकी पुष्टि वीडियो सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चेहरों के मिलान के साथ ही होगी। लेकिन इस वारदात से कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही लगाए गए थे कैमरे
कॉलेज की निगरानी के लिए कुछ दिन पहले ही 16 सीसीटीवी कैमरों को मुख्य प्रवेश द्वार, परीक्षा हाल, कैंटीन, कोरीडोर, प्रयोगशाला और पुस्तकालय आदि में लगाया गया था। वहीं कॉलेज कैंपस में लगाए इन कैमरों की कनेक्टिविटी प्राचार्य कक्ष में थी। इससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। कैमरे लगाने का मकसद आउट साइडस के प्रवेश और कैंपस में विद्यार्थियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बताया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



चोरो के चेहरे साफ दिख रहे : धरेला
कॉलेज की प्राचार्या द्वारका धरेला ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों के चेहरे साफ दिख रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज को पुलिस को सौंपा जा चुका है। जल्द ही आरोपियों के पकड़े जाने की उम्मीद है। कहा कि कॉलेज में इस तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होगी।


मामला दर्ज किया जा चुका है : एसपी
एसपी अंजुम आरा ने बताया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया जा चुका है। वीडियो में दिख रहे आरोपियों का मिलान कॉलेज के छात्रों के साथ भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed