{"_id":"56fbca094f1c1bec33f00cf5","slug":"shopkipper-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता रोककर दुकानदार ने राहगिर धुना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ता रोककर दुकानदार ने राहगिर धुना
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Wed, 30 Mar 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
रामशहर थाने के तहत आने वाले ओडा गांव के एक व्यक्ति ने इसी गांव के दुकानदार पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामशहर थाने के तहत आने वाले ओडा गांव के एक व्यक्ति ने इसी गांव के दुकानदार पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में ओडा निवासी विकास कौशल ने बताया कि वह पंजाब के मोहाली में निजी कार्य करता है। 29 मार्च को वह अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
उसके गांव का ही नंदलाल दीगल में मनियारी की दुकान करता है। लेकिन वह उसके परिवार के साथ पुरानी दुश्मनी रखता है। जैसे ही वह मंगलवार को दीगल बाजार से अपने घर की ओर आ रहा था तो नंदलाल ने उसे देखते हुए एक पटाखे में आग लगाई और उसके ऊपर फेंक दिया।
विज्ञापन
इस पर एतराज जताया तो नंदलाल ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। एसपी बिशेर सिंह ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन