{"_id":"57e808254f1c1bf80a573e3e","slug":"seven-years-baby-rape-in-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप ने अपनी ही 7 साल की बच्ची से किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाप ने अपनी ही 7 साल की बच्ची से किया दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
Updated Sun, 25 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
थाना सोलन में एक बाप पर अपनी ही सात वर्षीय बेटी से दुराचार करने के आरोप लगे हैं। शहर के साथ सटे ग्रामीण क्षेत्र की यह घटना है। मेडिकल में दुराचार की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भादसं की धारा 376 तथा 4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बच्ची की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि उसके शराबी पति ने अपनी ही बेटी के साथ जबरदस्ती की है। बच्ची कुछ दिनों से सहमी-सहमी थी। जब उसकी मां ने इसका कारण जानना चाहा तो उसने अपनी आपबीती सुनाई। इसे सुनकर उसकी मां ने मामले की शिकायत सोलन थाना में दी।
विज्ञापन
बाप पर आरोप लगाए गए कि जब घर में 7 साल की बच्ची अकेली होती थी तो नशे में चूर उसका बाप बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। मां का कहना है कि वह अकसर काम के लिए बाहर जाया करती थी। उधर, पुष्टि करते हुए एसपी अंजुम आरा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन