{"_id":"58dfa2e14f1c1b380763fa95","slug":"person-not-aggery-with-muawaja","type":"story","status":"publish","title_hn":" फोरलेन की मुआवजा राशि से जनकल्याण सभा सहमत नहीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोरलेन की मुआवजा राशि से जनकल्याण सभा सहमत नहीं
सोलन, नालागढ़, ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
बद्दी-नालागढ़ हाईवे के फोरलेन निर्माण में भूमि अधिग्रहण के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि से तहसील बद्दी जनकल्याण सभा सहमत नहीं है।
- फोटो : demopic
बद्दी-नालागढ़ हाईवे के फोरलेन निर्माण में भूमि अधिग्रहण के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि से तहसील बद्दी जनकल्याण सभा सहमत नहीं है। भूमि अधिग्रहण के तहत मुआवजा राशि के सिंगल टर्म करने के फैसले से तहसील बद्दी जनकल्याण सभा ने रोष जताते हुए इसके खिलाफ रोष मार्च निकालने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
सभा के अध्यक्ष जगदीश चंद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मांग की गई कि एक्ट के अनुसार चार गुणा औसत और कामर्शियल रेट के अनुसार ही भूमि मालिकों को मुआवजा मिलना चाहिए। सभा पीरस्थान से नालागढ़ तक रोष रैली निकालेगी वहीं भूमि अधिग्रहण अधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए चार अप्रैल को पीरस्थान में बैठक रखी है।
विज्ञापन
सभा के प्रधान जगदीश चंद ने कहा कि बीबीएन क्षेत्र कामर्शियल इलाका है। इस वजह से भूमि मालिकों को कामर्शियल रेट मिलने चाहिए। अभी फोरलेन के तहत पांच गांवों रखराम सिंह, किरपालपुर, डाडी भोला, डाडी कानियां और खेड़ा निहला की जमीन का अधिग्रहण करने के लिए मुआवजा राशि प्रदान की जा रही है, जो कि सिंगल टर्म है। इसे सभा नामंजूर करती है। उन्होंने कहा कि चार गुणा औसत व्यय कामर्शियल के रेट के अनुसार क्लेम मिलना चाहिए, जबकि अवार्ड में ऐसा कोई आदेशों में भी नहीं दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बैठक में मांग रखी गई कि एनएच को बद्दी से नालागढ़ तक सरसा नदी किनारे से बनाए जाए। इसकी बार-बार मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया है कि जब तक सरकारी जमीनों का कामर्शियल रेट का औसत व्यय का चार गुणा और मकानों, अन्य स्ट्रक्चर की कुल राशि सरकार अदा नहीं करेगी तब तक जमीनों पर कब्जे नहीं करने दिए जाएंगे।
हर तरह से सभा भूमि मालिकों के हकों की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि बिना सोचे कानून को दरकिनार करके भूमि मालिकों के साथ होने वाली नाइंसाफी को लेकर सभा रोष रैली निकालेगी। पीरस्थान से लेकर नालागढ़ तक पहुंचेगी और भूमि अधिग्रहण अधिकारी नालागढ़ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसके मंगलवार को पीरस्थान में बैठक का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह इस बैठक में भाग लें और अपने विचार रखें। बैठक में सभा के सचिव चरण दास, उपप्रधान धर्मपाल, तरसेम लाल और रामकुमार शर्मा मौजूद रहे। एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग ने कहा कि फोरलेन के लिए भूमि का अधिग्रहण नियमों के अनुसार किया है और पांच गांवों की राशि अवार्ड करने के लिए सभी नियमों का पालन किया है।