फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   one men died in car hit

ध्यारीघाट के पास कार की टक्कर में युवक की मौत

Fri, 04 Nov 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 04 Nov 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
one men died in car hit
शिमला-कालका एनएच पर ध्यारीघाट के पास एक कार चालक ने राहगिर को कुचल दिया। - फोटो : Demo pic

शिमला-कालका एनएच पर ध्यारीघाट के पास एक कार चालक ने राहगिर को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आईजीएमसी ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद टैक्सी चालक घायल को आईजीएमसी ले गया लेकिन मौत के बाद वह अस्पताल से चला गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कंडाघाट में गोरी दत्त पुत्र रेखु राम निवासी गांव एवं डा. बाशा तहसील कंडाघाट जिला सोलन ने रिपोर्ट दर्ज की है कि शाम को घ्यारीघाट में एक टैक्सी नंबर एचपी 01ए-1620 ने उनके भांजे राजेंद्र कुमार को टक्कर मार दी। इस कारण राजेंद्र घायल हो गया। इसे इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला ले गए जहां डा. साहब ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कार ने बच्चे को कुचला, घायल
सोलन। कार से टकराकर एक बच्चा घायल हो गया। मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। खुंडीधार स्थित शामती निवासी पुष्पा देवी पत्नी सोहन लाल ने पुलिस थाना सोलन में रिपोर्ट दर्ज की है कि वह अपने बच्चों के साथ खुंडीधार अपने घर बस से वापस आ रही थी। बस से उतरने के बाद वह 7.15 बजे शाम शामती की तरफ पैदल जा रही थी इसी दौरान एक कार ने उनके बेटे शुभम को टक्कर मार दी। इससे उनका बेटा उछल कर गिर गया और उसके सिर तथा कमर में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता किशोर शिमला से बरामद
सोलन। पुलिस ने एक लापता नाबालिग को बरामद किया है। धनवंति पत्नी स्व पंकज शर्मा गांव ललहाना डा. भराड़ीघाट जिला सोलन ने रिपोर्ट दर्ज की है कि उसका बेटा अमन 16 साल का है। वह  घर से बिना बताए कहीं चला गया। रिश्तेदारों और आस पड़ोस मेें पूछताछ करने पर भी पता नहीं चला। इस रिपोर्ट पर थाना दाड़लाघाट के पुलिस कर्मचारियों ने कार्रवाई कर फोन की लोकेशन के आधार पर अमन को शिमला से ढूंढकर उसकी माता के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed