{"_id":"5867aae14f1c1b425ceed1b7","slug":"one-man-sucied","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू में एक युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परवाणू में एक युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान
ब्यूरो, परवाणू, सोलन
Updated Sat, 31 Dec 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू के दत्यार में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार अजय कुमार (26) पुत्र राम रतन निवासी दत्यार अपने भाई-भाभी के साथ रहता था। इसकी कुछ समय पहले ही सगाई हुई थी। वह रोजाना की तरह रात को अपने कमरे में सो गया।
विज्ञापन
सुबह जब उसने काफी समय तक अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो उसकी भाभी उसे उठाने गई। जैसे ही उसके कमरे का दरवाजा खोला तो वह फंदे लटका हुआ मिला। परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लकर पोस्टमार्टम के लिए परवाणू ईएसआई भेज दिया है। डीएसपी प्रमोद चौहान ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन