{"_id":"583ec56c4f1c1be665de647c","slug":"one-man-hit-by-car-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से कुचलकर राहगीर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से कुचलकर राहगीर की मौत
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Wed, 30 Nov 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाइवे 21 ए नालागढ़-स्वारघाट पर किशनपुरा के पास एक स्विफ्ट कार से कुचलकर राहगिर की मौके पर ही मौत हो गई।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवे 21 ए नालागढ़-स्वारघाट पर किशनपुरा के पास एक स्विफ्ट कार से कुचलकर राहगिर की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले कार अनियंत्रित होकर बाइक भी टकराई, जिसमें बाइक सवार को चोटें आई हैं। पुलिस ने घटनास्थल का दौराकर शव को नालागढ़ अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात कथौणी (25) निवासी बिहार अपने घर से बाजार सामान लेने आया था। रात करीब 8:30 पर जब वह किशनपुरा पहुंचा तो चंडीगढ़ से नालागढ़ आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होने से पहले बाइक से टकराई और फिर युुवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कथौणी दूर जाकर गिरा और गहरी चोटें आने से उसने वहीं दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे में एक अन्य युवक सुनील कुमार निवासी कांगड़ा को भी कई चोटें आई हैं। घायल सुनील कुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। एसपी बद्दी ने बताया कि स्विफ्ट कार को गुरुमाजरा निवासी ब्रिजेश कुमार चला रहा था। किशनपुरा में अधिक भीड़ के चलते वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन