{"_id":"58387ae94f1c1b462413d6ea","slug":"one-employes-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने कुचला प्रवासी कामगार, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन ने कुचला प्रवासी कामगार, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी के भुड्ड बैरियर के पास मोरपेन रोड पर वीरवार रात एक वाहन ने प्रवासी को कुचल डाला जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शंभु निवासी मधुबनी थाना दरभंगा बिहार के रूप में हुई है। मृतक औद्योगिक क्षेत्र में राजमिस्त्री का काम करता था। मोरपेन रोड पर झुग्गियों में रहने वाला शंभु वीरवार की शाम दो लोगों के साथ ठेकेदार से पैसे लेने भुड्ड बैरियर गया था। इस दौरान तीनों ने शराब भी पी। रात्रि 11 बजे शंभु के दोनों साथी शराब के नशे में घर वापस आ गए।
विज्ञापन
तीसरे व्यक्ति शंभु की पत्नी चांदनी ने काफी समय इंतजार के बाद स्वयं उसको ढूंढने निकल पड़ी। इस दौरान मोरपेन रोड पर वाहन द्वारा सिर से कुचला गया उसके पति का शव देखकर वह कोई और शराबी समझकर वहां से वापस आ गई। शुक्रवार सुबह जब वह दोबारा अपने पति को देखने गई तो उसका कुचला हुआ सिर देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। एसपी बद्दी बशेर सिंह ने कहा कि किसी वाहन ने व्यक्ति के सिर को कुचला है। मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन