फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Officer under investigation in cement case

सीमेंट चोरी मामले में अफसरों पर गिर सकती है गाज

Fri, 19 May 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 19 May 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Officer under investigation in cement case

निजी भवन के निर्माण कार्य में सरकारी सीमेंट के इस्तेमाल के मामले में कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। इसमें कुछ अधिकारी और कर्मचारी भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। लोक निर्माण विभाग नालागढ़ में पंजीकृत एक ठेकेदार के ड्राईवर की सीमेंट के बैग बेचने में भागेदारी पाए जाने के बाद से लोक निर्माण विभाग नालागढ़ में हड़कंप मचा है। सरकारी सीमेंट बैग पकड़े जाने के बाद कई बड़े अधिकारी भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।

विज्ञापन


इन पर भी गाज गिर सकती है। इसके अलावा चल रहे अन्य निर्माण कार्यों की भी जांच हो सकती है। नालागढ़ में सरकारी सीमेंट बेचने के मामले की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 गौरतलब है कि सरकारी सीमेंट के 120 बैग न्यू नालागढ़ में निर्माणाधीन एक निजी भवन के पास मिले थे। यह एक पंजीकृत ठेकेदार ने भेजे थे। ठेकेदार ने यह सीमेंट किसी अन्य जगह के निर्माण कार्य के लिए लिया था लेकिन सीमेंट को न्यू नालागढ़ भेज दिया। इसकी भनक कुछ लोगों को लग गई और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अभी सीमेंट की बोरियां गाड़ी से उतारी ही थीं कि पुलिस ने दबिश देकर सीमेंट को कब्जे में ले लिया। जहां सीमेंट उतारा था वहां पर दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं लोगों ने सरकार से मांग की है विभाग द्वारा चलाए जा रहे सभी निर्माण कार्यों की जांच की जानी चाहिए। लोनिवि में पंजीकृत ठेकेदारों का कहना कि यदि विभाग का कोई ठेकेदार सीमेंट बेचने में शामिल पाया जाता है तो विभाग को उसका लाइसेंस कैंसिल कर देना चाहिए। इससे अन्य ठेकेदारों का नाम भी खराब हो रहा है।


निर्माण स्थल के पास ही रख सकते हैं सीमेंट
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव अग्निहोत्री ने बताया कि 120 बोरी सरकारी सीमेंट के पकड़े जाने का मामला सामने आया है। यह सीमेंट निर्माण कार्य के लिए जारी किया था जिसे कोई व्यक्ति अपने निजी भवन के निर्माण में इस्तेमाल नहीं कर सकता। न्यू नालागढ़ में पकड़े सीमेंट बैग मामले की कड़ी जांच होगी। विभाग के कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा सकती है। विभाग किसी निर्माण कार्य के लिए सीमेंट जारी करता है तो ठेकेदार केवल उसे अपने निर्माण कार्य के साथ बने स्टोर में ही रख सकता है।

वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
डीएसपी साहिल ने कहा कि न्यू नालागढ़ में सरकारी सीमेंट के 120 बैग पकडे़ गए हैं। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed