{"_id":"26658fda9bf6d0e17ff6ccae4e0323a3","slug":"medicine-company-not-payment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा कंपनी ने कच्चा माल तो लिया, भुगतान नहीं किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा कंपनी ने कच्चा माल तो लिया, भुगतान नहीं किया
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Updated Mon, 18 Jan 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात राज्य के सूरत में स्थित विनस केमिकल कंपनी में पार्टनर विमल अरीवाल ने नालागढ़ की एक दवा कंपनी पर कच्चा माल लेने के बाद पेमेंट न देने का आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में विमल अरीवाल ने बताया कि उनकी कंपनी दवा फैक्टरी को कच्चा माल सप्लाई करती है। वह पिछले कई वर्षों से हिमाचल में फार्मास्युटिकल एक्ट के तहत दवा कंपनियों को माल सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने नालागढ़ की एक दवा कंपनी को भी कच्चा माल सप्लाई किया। जब भुगतान नहीं हुआ तो उन्होंने सप्लाई रोक दी। लेकिन, पिछले दो साल से उसकी लंबित बकाया राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। विमल ने बताया कि कंपनी के एमडी दिलप्रीत सिंह ने उन्हें चेक दिए हैं। वह जुलाई 15 व जुलाई 16 के दिए हैं। जबकि उन्हें अभी तक पेमेंट की जरूरत है। उन्होंने बताया कि कंपनी के प्रबंधकों ने माल तो ले लिया, लेकिन भुगतान करने पर बहानेबाजी करते रहे हैं। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर दवा कंपनी के संचालकों के खिलाफ धारा 420 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन