{"_id":"5885f7b04f1c1b5c02cf3e9d","slug":"investigation-team-discovered-a-khair-neg","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल से काटे खैर के नग बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल से काटे खैर के नग बरामद
ब्यूरो बद्दी
Updated Mon, 23 Jan 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग ने वन काटुओं पर शिकंजा कसते हुए 24 नग खैर के पेड़ों के बरामद किए हैं।
- फोटो : demico
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग ने वन काटुओं पर शिकंजा कसते हुए 24 नग खैर के पेड़ों के बरामद किए हैं। मामला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। यह मामला खोवल जंगल का बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस को किसी बड़े नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन बशेर सिंह ने की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यह मामला वन खंड अधिकारी कुमारहट्टी तहसील नालागढ़ की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा कि 19 जनवरी की रात को खोवल जंगल में खैर पेड़ कटान की गुप्त सूचना मिली। वन खंड अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रास्ते में मैथल की तरफ से कल्याणपुर मंदिर के पास पिक अप आई जिसे उन्होंने रोकने की कोशिश की। लेकिन पिकअप के ड्राईवर ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी।
विज्ञापन
गाड़ी इतनी रफ्तार में थी कि वह उसका पीछा नहीं कर पाए। हो सकता है कि गाड़ी में काटे गए खैर के पेड़ों के नग थे। गाड़ी के मालिक का पता पुलिस ने लगा लिया है। इसकी जांच चल रही है। अगले दिन खोवल जंगल में छानबीन के दौरान वन विभाग को काटे गए 13 खैर के पेड़ों के मुंड मिले। इसके बाद जंगल में छानबीन के दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखे 24 नग भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक इसमें कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन