फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In nalagrah market kripana attack

नालागढ़ में कृपाण से हमला कर काट दी कलाई

Tue, 28 Mar 2017 09:24 AM IST
सोलन,नालागढ़, ब्यूरो
सोलन,नालागढ़, ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
In nalagrah market kripana attack

जमा एक कक्षा के छात्र ने सरेराह कृपाण से हमला कर एक युवक को जख्मी कर दिया। बताया जा रहा है कि किसी रंजिश के चलते यह झगड़ा हुआ। हमलावर तीन दोस्तों के साथ बाइक पर आया था। रास्ता रोककर तलवार लहराते हुए उसने एक युवक पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन


आरोपी क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में अध्ययनरत है। मामले में दो अन्य युवक भी नामजद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उधर स्कूली छात्र द्वारा ऐसी घटना को अंजाम दिए जाने से हर कोई हैरत में है।
विज्ञापन


पुलिस थाना नालागढ़ के मुताबिक हमलावर नालागढ़ स्कूल का जमा एक का छात्र है। घायल की शिनाख्त जॉनी (18) पुत्र अवतार गांव रख धनसोत के रूप में हुई है। शिकायत पर पुलिस ने छात्र और उसके दो साथी युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के तहत आरोपी छात्र और शिकायतकर्ता के बीच चंद रोज पहले ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रात आठ बजे जब पीड़ित अपने चाचा के बेटे के साथ बंगाला कालोनी रोड पर चाउमिन खाने जा रहा था तो आरोपी छात्र अन्य दो अन्य युवकों के साथ बाइक पर आया। तीनों युवकों ने जॉनी का रास्ता रोक लिया। इस दौरान एक युवक के हाथ में


कृपाण देख जॉनी वहां से भागने लगा। इसी बीच आरोपी युवक ने कृपाण से हमला कर जॉनी के दाहिने हाथ की कलाई पर वार कर उसे घायल कर दिया। एसपी ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed