{"_id":"f672edd62296c21b22161d40495da26e","slug":"illegal-wine-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की 52 पेटियों समेत तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब की 52 पेटियों समेत तीन गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी पुलिस को अवैध खनन व शराब के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध खनन सामग्री ले जाते तीन वाहन पकड़े हैं। जबकि अवैध शराब के मामले में 52 पेटियां व साढ़े 9 बोतलें पकड़ी हैं। पुलिस ने अवैध खनन के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसपी गौरव सिंह के नेतृत्व में बद्दी पुलिस ने छापामारी की। इसमें बरोटीवाला, लक्कड़ डिपो व राष्ट्रीय मार्ग भुड्ड में तीन वाहन खनन सामग्री के साथ पकड़े। इन वाहन चालकों के पास से खनन सामग्री ले जाने का परमिट व एम फार्म नहीं था। पुलिस ने इन तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाना में खड़ा कर दिया है। इन पर नियम के अनुसार जुर्माना किया जाएगा। वहीं, एएसपी गौरव सिंह के नेतृत्व में बद्दी के समीप भुड्ड में कौशल तिवारी की दुकान पर दबिश दी। रात्रि करीब दो बजे हुई इस कार्रवाई में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता मिली और चालीस पेटियां शराब की पकड़ीं। इसके बाद एसआईयू विंग के प्रभारी एसआई राजू के नेतृत्व बरोटीवाला थाना के तहत सोमनाथ के घर पर दबिश दी गई। पुलिस को 12 पेटियां पकड़ने में सफलता मिली। इसके अलावा पुलिस ने मानपुरा में मान सिंह के खोखे से साढे़ तीन बोतलें अंग्रेजी शराब, चार बोतलें पटियाला मार्क व दो देसी शराब की बोतलें पकड़ीं। पकड़ी गई शराब की कीमत 65 हजार रुपये आंकी गई। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पुलिस ने आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत कौशल तिवारी, मान सिंह व सोमनाथ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शराब को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन