फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   HRTC BUS HIT A CHILD, DIED IN THE FRONT OF MOTHER

एचआरटीसी बस से कुचलकर पांच साल के बच्चे की मौत

Fri, 31 Mar 2017 11:12 PM IST
सोलन, बद्दी, ब्यूरो
सोलन, बद्दी, ब्यूरो Updated Fri, 31 Mar 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
HRTC BUS HIT A CHILD, DIED IN THE FRONT OF MOTHER
साईं से नालागढ़ वाया बद्दी जा रही परिवहन निगम की एक बस ने मासूम बच्चे को रौंद डाला। - फोटो : demopic

साईं से नालागढ़ वाया बद्दी जा रही परिवहन निगम की एक बस ने मासूम बच्चे को रौंद डाला। हादसा उस वक्ता हुआ जब मां अपने बच्चों संग बस में सवार होने के लिए चढ़ रही थी। वह पूरी तरह से बस में चढ़ी नहीं सकी थी कि बस चालक ने बस चला दी। बच्चा खिड़की से बाहर गिरा और पिछले टायरों की चपेट में आ गया। आनन-फानन में घायल को बद्दी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला मनीषा देवी पत्नी रामजी दास ने बताया कि वह गांव तालड़, डाकघर साईं की रहने वाली है। वह भागवत कथा सुनने खाली गांव आई थी और भागवत कथा खत्म होने के बाद अपने बच्चों संग घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान परिवहन निगम की एचपी-12 जी-2431 बस आई और वहां खड़ी सवारियों के साथ यह भी अपने बच्चों संग बस में चढ़ने लगी।
विज्ञापन



इसने अपनी गोद में बेटी को उठाया था और लड़के भूपेश को बाजू से पकड़कर चढ़ने लगी कि तभी बस चालक ने वाहन को चला दिया। इससे भूपेश खिड़की से नीचे जा गिरा। बस का पिछला टायर बच्चे की टांग के ऊपर से निकल गया। बेटे को बद्दी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।  एसपी बीएस चौहान ने कहा कि यह हादसा बस चालक प्यार सिंह और परिचालक मनसा राम की लापरवाही से हुआ है। इस पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed