फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   enforce to marry

जबरन विवाह रचाने की कोशिश में मजनू पहुंचा हवालात

Fri, 27 Nov 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)। Updated Fri, 27 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन

बद्दी के एक उद्योग में तैनात एक युवती से जबरन ब्याह रचाने की कोशिश एक व्यक्ति को महंगी पड़ गई। जबरन शादी रचाने की कोशिश में कुल्लू का युवक हवालात पहुंच गया। युवती का आरोप है कुल्लू के तेजा सिंह ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया। शादी से मना करने पर युवक तैश में आ गया और उसने युवती के कपड़े फाड़ उसके साथ मारपीट की। युवती की शिकायत पर बद्दी पुलिस ने मजनू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 30 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि वह बद्दी के एक उद्योग में काम करती है। इस दौरान कुल्लू के युवक तेजा सिंह ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। जिस पर उसने युवक से कहा कि वह अपने माता-पिता की सहमति के बाद ही कुछ बता सकती है। उसने अपने परिजनों से बात की तो उन्होंने शादी करने से मना कर दिया। इस कारण युवती ने भी ब्याह करने से इंकार कर दिया। 24 नवंबर को युवती अपने दो सहेलियों के साथ ड्यूटी पर जा रही थी कि उक्त युवक उसे रास्ते में मिला। वह उसे डराने-धमकाने लगा व उसके साथ मारपीट करने लगा। जब उसकी सहेलियों ने एतराज किया तो उसने उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन


उसके बाद तीनों युवतियां डर के कारण वापस कमरे में चली गई, लेकिन युवक वहां भी उनका पीछा करते हुआ कमरे में जा पहुंचा। वहां पर उक्त युवक ने युवती के कपड़े फाड़ दिए और उसे जबरदस्ती खींच कर अपने साथ ले जाने लगा। जिस पर उसकी सहेलियों ने उसके चंगुल से छुड़वाया। एसबी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवती के बयान पर 451, 354, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने बद्दी से गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed