{"_id":"e446df6c086def2ac0aaff392ef7deb5","slug":"elligal-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएनडीए ने सरकारी भूमि से हटाए अवैध कब्जे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीबीएनडीए ने सरकारी भूमि से हटाए अवैध कब्जे
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) ने बद्दी के टोल बैरियर व दावत बाईपास के पास अवैध कब्जे हटाए। यहां अवैध रूप से स्थापित खोखो से कुछ लोग जबरन किराया वसूलते थे।
विज्ञापन
बीबीएनडीए ने वीरवार को एक विशेष अभियान चलाया। जिसके तहत बद्दी के टोल बैरियर के साथ लगती सड़क व दावत बाईपास चौक पर दर्जनों खोखों को जेसीबी से हटा दिया। इन स्थानों पर पिछले लगभग 10 सालों से सड़क किनारे सरकारी भूमि पर अवैध खोखे लगे हुए थे जहां लोगों ने ढाबे व दुकानें खोली हुई थी। यही नहीं सरकारी भूमि पर लगे इन अवैध खोखो से यहां के कुछ रसूखदार लोग हर माह लाखों रुपये किराए के रूप में इकट्ठा करते थे।
विज्ञापन
सीईओ ललित जैन की अध्यक्षता में टीम ने जेसीबी के साथ यहां दस्तक दी व सरकारी भूमि पर लगे अवैध खोखे हटाया। ललित जैन ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से मॉडल सड़क के रूप में विकसित किए जा रहे दावत चौक बाईपास मार्ग पर सरकारी भूमि पर पक्के खोखे रखवाए हुए थे। राजस्व व लोनिवि विभाग को अपने रसूख का रौब दिखाकर कुछ लोग इन खोखो को उठने नहीं देते थेे। उन्होंने कहा कि जेसीबी मशीन के साथ दोनों स्थानों पर दस्तक दी व यहां सरकारी भूमि पर लगाए सभी अवैध खोखे तोड़ दिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में यह अभियान जारी रहेगा व जल्द ही बरोटीवाला हरिपुर मार्ग, झाड़माजरी एक्सपोर्ट पार्क मार्ग को खोखा मुक्त किया जाएगा। इस मौके पर टीसीपी गण्ेाश लाल, एटीसीपी राजेश कौंडल, नप ईओ अजमेर, जेई शरीफ, शानू, पटवारी अनिल ठाकुर समेत अनेक लोग उपस्थित थे।