{"_id":"57bc93874f1c1b774cd4fe51","slug":"deadbody-found-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंणो में मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंणो में मिला व्यक्ति का शव
अमर उजाला ब्यूरो , सोलन
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन के देयोठी क्षेत्र के रंणो में पुलिस ने एक शव बरामद किया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि देयोठी के रंणो क्षेत्र में एक व्यक्ति रास्ते में गिरा पड़ा है। पुलिस ने मृतक की पहचान 65 वर्षीय चंद्र बहादुर के रूप की है, जो कि देयोठी क्षेत्र में दिहाड़ी लगाता था। बताया जा रहा है वह दिल का मरीज था और सोमवार की सुबह दवाई लाने के लिए सोलन आया था। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। मौत के सही कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा।
विज्ञापन