{"_id":"5819e59c4f1c1bc52b435a43","slug":"dead-body-found-near-khruni","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरूणी के समीप अज्ञात शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खरूणी के समीप अज्ञात शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला/नालागढ़
Updated Wed, 02 Nov 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़-बददी मार्ग पर स्थित खरूणी के पास सड़क किनारे पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल नालागढ़ भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नालागढ़-बददी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खरूणी के पास करीब 36 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस को इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी साहिल आरोड़ा ने बताया कि मृतक व्यक्ति ने भूरे रंग की टी शर्ट और नीली जीन पहनी हुई है और उसके पास से दस-दस के चार नोट बरामद हुए हैं। वहीं, शव के पास कुछ दूरी पर दो सिरिंज बरामद की गईं, जिनमें एक का प्रयोग किया गया था। इसके अलावा एक जहरीले पदार्थ का पाउच भी पाया गया। पुलिस ने शव शिनाख्त के लिए नालागढ चिकित्सालय में भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन