फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   crime

शिक्षक को गोली दागने के बाद खुद को मारी गोली, दोनों गंभीर

Wed, 02 Mar 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 02 Mar 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
crime
जमीन विवाद के चलते कंडाघाट के शिशड़ी गांव में स्कूल से छुट्टी कर लौट रहे एक शिक्षक पर गोली दाग दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार दी। दोनों को घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 48 वर्षीय शास्त्री शिक्षक भगवान सिंह विकलांग है। अपने तीन टायरों के स्कूटर पर सवार होकर वह छुट्टी के बाद घर की तरफ लौट रहा था। रास्ते में कंडाघाट के पास उसी के गांव शिशड़ी का पूर्ण सिंह उसका सड़क किनारे इंतजार कर रहा था। जैसे ही स्कूटर उसके पास से गुजरा, उसने गोली दाग दी। गोली शिक्षक की बाजू पर लगी, लेकिन जैसे तैसे वह घर पहुंच गया। सूचना कंडाघाट पुलिस स्टेशन में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए आरोपी की खोज शुरू कर दी। इस दौरान घटनास्थल के साथ ही नाले में गोली दागने का आरोपी पूर्ण गंभीर रूप से घायल पड़ा मिला। पूछा तो पता लगा कि उसने खुद को ही गोली मार दी है। पुलिस ने मौके से 12 बोर की बंदूक, एक कारतूस और एक कारतूस का खोल बरामद किया है। बंदूक लाइसेंसी बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने कहा कि आरोपी पर हत्या और आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि दोनों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed