फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   clash between student and villagers

निजी विवि के विद्यार्थियों और ग्रामीणों में झड़प

Sun, 20 Mar 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन) Updated Sun, 20 Mar 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
clash between student and villagers
क्राइम
एक निजी विवि व स्थानीय ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जल्द ही यह कहासुनी झड़प में बदल गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर कुछ स्टूडेंटस ने पथराव कर दिया। इस दौरान एक होमगार्ड जवान और स्टूडेंट को चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, होमगार्ड जवान और पुलिस पार्टी पर पथराव करने के मामले में भी पुलिस ने क्रास एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


उधर, रविवार को एसपी सोलन अंजुम आरा ने भी मौके का दौरा कर ग्रामीणों व विद्यार्थियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। हालांकि स्थिति नियंत्रण में हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर विश्वविद्यालय के बाहर दो पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही पेट्रोलिंग टीम को भी समय-समय पर जायजा लेने के आदेश दिए गए हैं। यही नहीं एसपी ने एमएमयू प्रबंधन समेत ग्रामीणों को एसपी कार्यालय में बातचीत के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम लाडृू क्षेत्र में स्थित निजी विवि के छात्रों व ग्रामीणों के बीच जमकर झड़प हुई। इसके बाद गुस्साए छात्रों ने बचाव करने आई पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया। इसमें होमगार्ड के जवान समेत एक स्टूडेंट घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसपी सोलन अंजुम आरा ने बताया कि घायल छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही होमगार्ड जवान समेत पुलिस पार्टी पर पथराव करने के मामले में भी एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि विवि प्रबंधन व ग्रामीणों को बातचीत के लिए सोमवार को कार्यालय में बुलाया गया है। उन्होंने ग्रामीणों सहित छात्रों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed