फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   man caught in nepal with charas

सोलन में 12 साल चरस बेचकर निकल गया साधु

Thu, 10 Mar 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 10 Mar 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
man caught in nepal with charas
चरस के साथ नेपाल में पकड़ा साधु। बोला सोलन में बेची है चरस। - फोटो : demo

 नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे से पकड़े एक साधु ने सुरक्षा एजेंसियों के समक्ष सनसनीखेज खुलासे कर सोलन जिला को सुर्खियों में ला खड़ा किया है। साधु के वेश में गिरफ्तार इस व्यक्ति से नेपाल पुलिस ने 840 ग्राम चरस पकड़ी है। यह चरस आरोपी ने एक गिटार में डाल रखी थी। 

विज्ञापन


सुरक्षा बलों के मुताबिक साधु ने कहा है कि वह हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में 12 साल तक रहा है तथा वहां उसने स्कूली बच्चों से लेकर कॉलेज के छात्रों तक को चरस सप्लाई की है। ऑस्ट्रिया जाने की तैयारी कर रहे विदेशी के पास मौजूद गिटार में चरस भरी हुई थी। कस्टम और नेपाल पुलिस ने यह कार्रवाई मंगलवार रात की। 
विज्ञापन


पोखरा पुलिस उपाधीक्षक जय शंकर न्यौपाने ने बताया कि गिरफ्त में आए ऑस्ट्रिया के नागरिक का नाम रोवर्ड पुस रलिलदे है। शक होने पर तलाशी ली तो उसके पास मौजूद गिटार में से 840 ग्राम चरस मिली। चरस को सिल्वर फॉइल के नौ पैकेटों में बांटा था। पूछताछ में उसने साधु बनकर 12 साल सोलन (हिमाचल प्रदेश) में रहने की बात स्वीकार की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी कबूला कि वहां वह स्कूली बच्चों से लेकर कॉलेज के विद्यार्थियों तक चरस की सप्लाई करता था। चरस जुटाने के सिलसिले में नेपाल आना हुआ तो पोखरा में रहने का ठिकाना बना लिया और एक नेपाली युवती से शादी कर ली। पूछताछ में उसने पाकिस्तान से भी चरस की खेप लाने की बात स्वीकार की है। 


बताया कि पकड़ी गई चरस को ऑस्ट्रिया ले जाने में कामयाब होने पर उसे नेपाली करेंसी में आठ रुपये की आमदनी होती। नेपाल पुलिस उसके नेटवर्क से जुड़े और लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। 

एसपी अंजुम आरा ने कहा कि नेपाल पुलिस ने ऐसी कोई जानकारी यहां नहीं दी है। कहा कि अगर कोई सूचना आती है तो इस आधार पर छानबीन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed