{"_id":"579790ca4f1c1b356421edcf","slug":"chalan-one-lac-panalety","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर 7 वाहनों के चालान, 1.10 लाख जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन पर 7 वाहनों के चालान, 1.10 लाख जुर्माना
ब्यूरो, सोलन
Updated Tue, 26 Jul 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
बद्दी के नदी-नालों से अवैध रूप से खनन कर क्रशरों तक माल पहुंचाने में जुटे ट्रैक्टरों पर डीएसपी बद्दी ने बीती रात और मंगलवार की सुबह लगातार कार्रवाई कर 1.10 लाख जुर्माना वसूला।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी के नदी-नालों से अवैध रूप से खनन कर क्रशरों तक माल पहुंचाने में जुटे ट्रैक्टरों पर डीएसपी बद्दी ने बीती रात और मंगलवार की सुबह लगातार कार्रवाई कर 1.10 लाख जुर्माना वसूला। डीएसपी गौरव सिंह ने कुल सात ट्रैक्टरों को पकड़ा है। अवैध खनन पर एक ओर जहां माइनिंग विभाग लगातार चुप्पी साधे बैठा है। बद्दी पुलिस की ओर से छह माह के भीतर 168 चालान काटकर कुल 25 लाख 38 हजार रुपये जुर्माना अवैध खनन से वसूला जा चुका है।
विज्ञापन
शाम छह बजे के बाद किसी भी प्रकार के खनन पर प्रतिबंध के बावजूद बद्दी औद्योगिक क्षेत्र की रत्ता और बालद नदी के साथ लगी खड्डों में खनन किया जा रहा है। पुलिस ने जनवरी 2016 से जुलाई माह तक रात्रि गश्त और छापेमारी के दौरान 30 मामलों में माफिया पर कार्रवाई करते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है। औद्योगिक क्षेत्र में छह माह में सबसे अधिक चालान अवैध खनन पर किए गए। पुलिस किसी भी अवैध गतिविधि को मान्य नहीं करेगी। इसके लिए रात्रि के समय भी खड्डों-नदियों व सड़क पर नाकेबंदी करते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। अवैध खनन पर बद्दी थाना पुलिस का आंकड़ा हर रोज बढ़ रहा है। वर्ष 2015 में बद्दी एसडीपीओ के तहत कुल 60 चालान और 4.47 लाख का जुर्माना वसूला गया। जनवरी में आईपीएस गौरव सिंह के कार्यभार संभालने के बाद छह माह में ही 162 चालान और 25.38 लाख रुपये जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन