फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Car took accident one person killed

कार खाई में लुढ़की, युवक की मौत

Sat, 18 Feb 2017 09:39 PM IST
ब्यूरो, परवाणू, सोलन
ब्यूरो, परवाणू, सोलन Updated Sat, 18 Feb 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
Car took accident one person killed
कालका-शिमला नेशनल हाइवे पर कोटी गांव के पास एक अनियंत्रित कार के गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। - फोटो : demo pic

कालका-शिमला नेशनल हाइवे पर कोटी गांव के पास एक अनियंत्रित कार के गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। गाड़ी में सवार एक युवती को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों पटियाला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। दुर्घटना का कारण ओवर स्पीड बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शिमला से चंडीगढ़ के लिए जा रही एक कार कालका-शिमला एनएच पर कोटी विश्राम गृह के पास अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें अमन दीप (28) पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी जय जवान कालोनी, पटियाला की मौके पर ही मौत हो गई। साथ बैठी शिल्पा (26) पुत्री हर्षवर्धन निवासी, हाउस नंबर 201 आदर्श कलोनी पटियाला को गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवती को परवाणू इएसआई अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उस चंडीगढ़-32 सेक्टर के लिए रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों शिमला घूमने आए थे। इसके बाद शनिवार को घर लौट रहे थे। परवाणू थाना प्रभारी मीनाक्षी शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बतया की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed