फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   birla taxtile at fire

बिरला टैक्सटाइल में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sun, 25 Dec 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन Updated Sun, 25 Dec 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन

बद्दी के बिरला टैक्सटाइल उद्योग के मिक्सिंग रूम में सुबह करीब तीन बजे आग लग गई। हादसे के वक्त करीब पचार श्रमिक प्रोडक्शन के कार्य में लगे थे। धुआं उठते ही अफरा-तफरी मच गई। श्रमिकों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आसानी से मिक्सिंग रूम से बाहर निकले, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दो फायरब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। प्रारंभिक तौर पर करीब लाखों का नुकसान आंका जा रहा है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक रविवार तड़के 2.57 बजे बिरला टैक्सटाइल कंपनी में प्रोडक्शन चल रही थी। इस दौरान मिक्सिंग रूम में रूई में अचानक आग भड़क गई। श्रमिकों का इस ओर ध्यान गया। इससे पहले की आग विकराल रूप धारण करती एक-एक कर श्रमिक प्रोडक्शन यूनिट से बाहर निकल गए। इस बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल विभाग के फायर आफिसर प्रकाश चंद ने कहा कि सूचना मिलते ही दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। उसके बाद आग पर एक घंटे में काबू पा लिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आग से उद्योग की मशीनरी व रूई जलकर राख हो गई है। नुकसान लाखों में हो सकता है। इसका आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं  उद्योग प्रबंधन की ओर से मौके पर समय रहते आग काबू करने के सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग किया गया।

इस कारण दमकल विभाग को भी आग काबू करने में अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। प्रबंधन के पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों के कारण कामगारों को हादसे की चपेट में आने से बचा लिया गया। अन्यथा करोड़ों की संपत्ति जलकर राख हो जाती।

धागा मिल बिरला टैक्सटाइल में इस साल तीसरी बार आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। उद्योग में इससे पूर्व 29 जुलाई को मशीन में स्पार्किंग के चलते आग लगी थी। आग के कारण उद्योग को 30 लाख का नुकसान हुआ था। उसके बाद 25 अक्तूबर को भी उद्योग के स्क्रैब में आग लगने से दो हजार रुपये का नुकसान हो चुका है।

इसके अलावा विनसम टैक्सटाइल उद्योग में 17 दिसंबर को आग लगने से 25 लाख रुपये का नुकसान पहुुंचा था। स्पार्किंग के कारण ही उद्योग की मशीनरी में आग लगी थी। क्षेत्र के एक अन्य धागा उद्योग अरिष्ट टैक्सटाइल में पांच अगस्त को मशीनरी में स्पार्किंग के चलते आग लगने से 20 लाख रुपये की मशीनरी व कच्चा माल जला है।


फायर अधिकारियों का कहना है कि बीबीएन में इस साल धागा मिलों में आग के पांच मामले सामने आ चुके हैं। इन घटनाओं में मशीनों में स्पार्किंग के कारण ही आग लगती है। माना जा रहा है कि मशीनरी में रूई की मिक्सिंग के दौरान पत्थर अथवा लोहे के कण आने से होने वाली स्पार्किंग से ही यह आग लगती है। इसके लिए प्रबंधन को एहतियात बरतने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed