{"_id":"5819dfa74f1c1bad31436c65","slug":"bike-hitted-person-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/बद्दी
Updated Wed, 02 Nov 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना नालागढ़ के तहत एक बाइक ने राहगीर को टक्कर मार दी। घायल की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान शंकर के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हादसा जीपीआई फैक्ट्री कॉलौनी गेट के पास हुआ। शंकर हादसे की जगह से पैदल जा रहा था कि इसी दौरान बाइक नंबर एचपी 12ए-4277 पर सवार नामदान पुत्र जगदीश गांव सल्लेवाल ने तेज बाइक चलाते हुए राहगीर को टक्कर मार दी। इसके बाद कॉलोनी गेट पर खड़े सतनाम और कुछ अन्य लोगों ने दोनों को उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में शंकर की गंभीर हालत होने के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। एसपी बद्दी बशेर सिंह ने बताया कि हादसा बाइक चालक की लापरवाही से हुआ है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन