फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ata chakki brunet in kunihar

शरारती तत्वों ने आटा चक्की फूंकी

Thu, 12 Jan 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Thu, 12 Jan 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
Ata chakki brunet in kunihar
कुछ शरारती तत्वों ने सुबह तड़के कुनिहार में एक आटा चक्की को आग के हवाले कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

कुछ शरारती तत्वों ने सुबह तड़के कुनिहार में एक आटा चक्की को आग के हवाले कर दिया। इससे पहले आग विकराल रूप लेती सैर पर जा रहे कुछ लोगों ने धुआं उठता देख लिया और शोर मचाया। लोग एकत्र हो गए और आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया और लाखों की संपत्ति को बचा लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुनिहार में 1960 में लगी आटे की चक्की में बुधवार सुबह करीब 6 बजे आग लग गई। सुबह के समय सैर पर जा रहे लोगों ने जब आटे की चक्की में आग लगते देखी तो इसकी सूचना मालिक को दी। इतने इस बीच स्थानीय लोग एकत्रित होकर बचाव कार्य में जुट गए। करीब आधे घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। यदि आग और अधिक फैल जाती तो कमरे के अंदर रखी लाखों रुपये की मशीनरी भी जल कर राख हो सकती थी।
विज्ञापन


इसी बीच इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। कुनिहार चौकी प्रभारी जीत राम ने बताया कि अभी आगजनी के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया कि पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। कुनिहार में एक सप्ताह में आगजनी की यह तीसरी घटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed