फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Accident in chayal one killed and one injuried

वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

Sun, 02 Apr 2017 12:02 AM IST
सोलन,ब्यूरो
सोलन,ब्यूरो Updated Sun, 02 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Accident in chayal one killed and one injuried

कंडाघाट-चायल मार्ग पर कोहारी क्षेत्र के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को अस्पताल में दाखिल करवाया है। दोनों युवक दोस्त बताए जा रहे हैं। यह चायल काली टिब्बा मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कंडाघाट की ओर से बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवकों को कोहारी के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी और फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने जब घायल युवकों को सड़क पर पड़े देखा तो इसकी सूचना 108 और पुलिस को दी।
विज्ञापन


दोनों टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय अस्पताल कंडाघाट पहुंचाया जहां पर बाइक सवार तरुण (21) निवासी गाड़ियार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक हर्ष (21) निवासी घट्टी को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोलन भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसएचओ कंडाघाट डीएस ठाकुर ने बताया कि पुलिस चायल की ओर बाइक पर जा रहे दो युवक में से एक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सोलन अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर अज्ञात वाहन को पकड़ने की जांच शुरू कर दी है। पटवारी रविकांत ने बताया कि मृतक के परिजनों को 10 हजार और घायल युवक को 5 हजार की फौरी राहत प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed