{"_id":"3acce99ef6edfcb09c445d9fae9a5015","slug":"accident-hindi-news-418","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों से भरी बस पलटी, कई घ्ाायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों से भरी बस पलटी, कई घ्ाायल
अमर उजाला ब्यूरो कंडाघाट(सोलन)।
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडाघाट-चायल मार्ग पर साधुपूल के पास चायल की ओर जा रही विद्यार्थियों से भरी एक यूपी 86 टी 844 नंबर पर्यटक बस अचानक पलट गई। इसमें कुछ को हल्कीं चोटें आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ है। हादसा उस स्पाट पर हुआ जिसकी खस्ता हालत को लेकर लोगों में काफी रोष है। इस संदर्भ में जिला प्रशासन और संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपते रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामला सुबह करीब दस बजे का है। बस चायल की ओर जा रही थी। साधुपूल के निर्माण कार्य के कारण बस अस्थाई मार्ग से होकर गुजरी। इस बीच चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। इस दौरान दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रूक गई जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया।
विज्ञापन
कंडाघाट थाना के एएसआई जसवंत ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामला दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी सवारियां सुरक्षित हैं।
विज्ञापन