{"_id":"5c489e8abdec2217fc33da54","slug":"91548263050-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करते टिपर, जेसीबी सहित दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन करते टिपर, जेसीबी सहित दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरोटीवाला (सोलन)। पुलिस ने गश्त के दौरान कोटिया खड्ड में अवैध खनन करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जेसीबी और टिपर को कब्जे में लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कालू झंडा के तहत कोटिया खड्ड के समीप पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की कोटिया खड्ड में अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अवैध खनन करते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ा। एक टिपर और जेसीबी को जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह निवासी जोलावाल हरियाणा और जितेंद्र सिंह वरुणा नालागढ़ के रूप में की है। आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को कसौली कोर्ट में पेश किया। जहां से उक्त आरोपियों को 5 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। मामले की पुष्टि बरोटीवाला थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।