{"_id":"5bfe9388bdec2241975feea0","slug":"91543410568-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बीबीएन में सक्रिय बाइक चोर गिरोह पकड़ा, नाबालिग निकले तीन आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बीबीएन में सक्रिय बाइक चोर गिरोह पकड़ा, नाबालिग निकले तीन आरोपी
Updated Wed, 28 Nov 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन से दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया। इनमें से तीन नाबालिगों को पूछताछ के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनसे तीन मोटरसाइकिल बरामद कर लिए हैं जबकि अन्य चोरी वाहनों को भी बरामद करने की संभावनाएं हैं।
पुलिस के मुताबिक चोरी के मामलों में पुलिस ने आरोपी रामलोक निवासी गांव डाडी भोला तहसील नालागढ़ व विनोद कुमार निवासी गांव मानपुरा तहसील बद्दी को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से तीन चोरी हुए बाइक बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिग आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था जिन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
एसपी बिंदु रानी सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि नाबालिग आरोपी बाइक चोरी कर रामलोक को बेच देते थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अभी चोरी हुए तीन बाइक बरामद कर लिए हैं। क्षेत्र से चोरी हुए अन्य वाहनों के भी बरामद होने की संभावनाएं हैं। इसके लिए पुलिस आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ करेगी।
विज्ञापन