फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अर्की में शरारती तत्वों ने फूंक डाली कार

अर्की में शरारती तत्वों ने फूंक डाली कार

Fri, 13 Apr 2018 10:14 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
अर्की में शरारती तत्वों ने फूंक डाली कार
अर्की में शरारती तत्वों दवारा जलाई गई कार। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। थाना अर्की के तहत वीरवार देर रात शरारती तत्वों ने एक कार को आग के हवाले कर दिया। गाड़ी में आग लगता देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत गाड़ी मालिक और अग्निशमन केंद्र सहित पुलिस को भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अर्की के पुलिस थाना से कुछ ही दूरी पर खड़ी कार नंबर एचपी-11-0333 को रात्रि करीब एक बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। वाहन में आग लगते देख लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल केंद्र और कार मालिक राजेश सहित पुलिस को भी दी। स्थानीय लोग आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे कि तभी दमकल केंद्र का वाहन पहुंच गया। दमकल विभाग के अधिकारियों सहित कर्मचारियों ने कुछ की मिनटों में आग पर काबू पा लिया। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट अमित शर्मा ने बताया कि आग किस करण से लगाई गई है, उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed