{"_id":"59c548754f1c1b91688b602c","slug":"91506101365-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में चली गोली, दो जवान घायल, जांच के आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस लाइन में चली गोली, दो जवान घायल, जांच के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में गोली चलने से दो कर्मचारी घायल हो गए। बंदूक से निकली यह गोली दीवार से टकराकर बिखर गई थी। इसके छर्रे पास खड़े दो पुलिस कर्मचारियों की टांगों और पांव पर जा लगे। दोनों को घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया है। एसपी मोहित चावला ने इस पूरे प्रकरण पर जांच की बात कही है। पुलिस लाइन में शुक्रवार को जब ड्यूटी पर तैनात संतरी रिलीव हो रहा था तो अचानक उससे गोली चल गई।
विज्ञापन
गोली दीवार से टकराने के बाद दो कर्मचारियों को जा लगी। घायल हुए पुलिस कर्मचारी यादवेंद्र और एक अन्य को छर्रे लगे हैं। पुलिस लाइन में गोली चलने से अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
मौके पर दूसरी बैरक में बैठे जवान भी पहुंचे। दोनों घायलों को इसके बाद अस्पताल लाया गया। पुलिस ने इस मामले में जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की बात कही है। एसपी मोहित चावला ने बताया कि गोली गलती से चली है।
लेकिन यह किन हालात में चली और पुलिस कर्मचारी इसकी चपेट में कैसे आए, इसकी जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बताया कि हादसे की वजह से दो पुलिस कर्मचारी मामूली रूप से घायल हुए हैं। इन्हें क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों ने शाम को घटनास्थल का दौरा भी किया और मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ की है।
एसपी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद हादसे को अंजाम देने वाले पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।