फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   हत्थे नहीं चढ़े एटीएम चोर, सीसीटीवी पर टिकी जांच

हत्थे नहीं चढ़े एटीएम चोर, सीसीटीवी पर टिकी जांच

Mon, 15 Apr 2019 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। कॉरपोरेशन बैंक के एटीएम को उखाड़कर कैश समेत ले जाने वाले शातिर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाए हैं। पुलिस इन आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी का सहारा ले रही है। एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी में घटना कैद हुई है। इसके लिए पुलिस ने सीसीटीवी को फुटेज को अपने कब्जे में लिया है। अब फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने टीमों का गठन भी किया है और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। परवाणू के कॉरपोरेशन बैंक के एटीएम को चोर फर्श समेत तोड़कर करीब नौ लाख कैश से भरे एटीएम को केबिन से उखाड़ कर ले गए थे। रविवार सुबह जब कॉरपोरेशन बैंक प्रबंधन को जब चोरी का पता चला तो प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और बैंक प्रबंधन कार्रवाई में लगे रहे। सोमवार को पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज को अपने कब्जे में लिया ताकि शातिर चोरों को पकड़ा जा सके। अब पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर भेजने के लिए टीमों का गठन कर दिया है।
विज्ञापन


उधर, परवाणू के डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी की फुटेज ली गई है। पुलिस ने टीमें गठित कर शातिरों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed