{"_id":"5c4f0bd4bdec2229d2396f2e","slug":"81548684244-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़-बद्दी हाईवे पर ट्राले की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नालागढ़-बद्दी हाईवे पर ट्राले की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। ट्राले और मोटरसाइकिल में टक्कर से दो लोग घायल हो गए। ये दोनों मोटरसाइकिल पर सवार थे। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने नालागढ़ अस्पताल में दाखिल किया है। पुलिस ने हादसे के बाद ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे का शिकार दोनों घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में जसवंत सिंह पुत्र राम सिंह निवासी गांव खरूणी डाकघर मानपुरा तहसील नालागढ़ ने बताया कि नालागढ़ की ओर से तेज रफ्तार में एक ट्राला आया और सामने से मानपुरा की ओर आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक सड़क पर गिर पड़े। इन्हें स्थानीय लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचा दिया।
विज्ञापन
एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्राले को कब्जे में ले लिया है। घायलों का मेडिकल करवा कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान की जा रही है और वे बयान देने की हालत में नहीं हैं।
विज्ञापन