{"_id":"5aff05444f1c1bde408b6438","slug":"81526662468-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ में धागे की फैक्टरी में भड़की आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नालागढ में धागे की फैक्टरी में भड़की आग, लाखों का नुकसान
Updated Fri, 18 May 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल के चौंकीवाला के पास एक धागा उद्योग में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग नालागढ़ की मुस्तैदी से 75 लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया। जीसी फाइबर उद्योग में लगी आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र नालागढ़ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग में उद्योग की मशीनरी सहित कच्चे माल को नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। अग्निशमन केंद्र नालागढ़ को सूचना मिली कि जीसी फाइबर उद्योग में आग लग गई है। इस पर दमकल अधिकारी हितेंद्र कंवर की अगुवाई वाली टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने के कार्य में जुट गई। टीम में मुख्य प्रशामक इंद्र सिंह, कमलजीत, प्रशामक राजिंद्र सिंह, यशपाल, प्रेम लाल, दीप राम, चालक अनिल कुमार, बलविंदर सिंह और गृहरक्षक जवान रविंद्र कुमार आदि शामिल रहे। एक घंटा 5 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल अधिकारी हितेंद्र कंवर ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत ही टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाते हुए उद्योग की अन्य मशीनरी सहित सामान जलने से बचा लिया। ।
चार लोगों ने एक को धुना
बद्दी (सोलन)। नालागढ़ थाना के तहत टैंपो यूनियन पीरस्थान में पुकार सुनने जा रहे एक व्यक्ति की चार लोगों ने रास्ता रोककर पिटाई कर दी है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बॉबी पुत्र बलदेव सिंह निवासी वार्ड-3 ने बताया कि वह पीरस्थान टैंपो यूनियन के कार्यालय के पास पहुंचा तो उसके बाहर ज्योति और मोती ने इसका रास्ता रोककरक पहले गाली गलौज की फिर पीट दिया। बाद में सुच्चा सिंह और सोनू ने भी इसे पीटा। एसपी रानी बिंदू सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने घायल का मेडिकल करवा मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।