फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   लूटकांड के आरोपियों से पुलिस कर रही कड़ी पूछताछ

लूटकांड के आरोपियों से पुलिस कर रही कड़ी पूछताछ

Mon, 26 Jun 2017 10:11 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी के भुड्ड में हुई 29 लाख लूट के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से 12 लाख रुपये रिकवर करना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। आरोपी कभी पैसा मंदिर में चढ़ाने की बात कर रहे हैं तो कभी सारा पैसा खर्च करने की। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द पैसे रिकवर कर लिए जाएंगे। पुलिस 29 लाख में से 17 लाख रुपये पहले ही रिकवर कर चुकी है। आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने 12 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं। लेकिन पुलिस का दावा है कि बकाया राशि में से कुछ राशि वसूल ली जाएगी। इस लूटकांड के मास्टर माइंड सहित तीन युवक पांच दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। इनमें बैंक में पैसे डालने वाली एजेंसी का ही पूर्व कर्मचारी दीप सिंह और सोतवाला गांव निवासी हरमेश कुमार तथा तरसेम सिंह शामिल है। पुलिस
विज्ञापन

इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं एटीएम में पैसे डालने वाली एजेंसी के कर्मचारियों की इसमें मिलीभगत तो नहीं है। लूट के बाद इन आरोपियों ने मंदिर में भी पैसे चढ़ाने का ढोंग किया है और पुलिस इस दिशा में भी अपनी जांच जारी रखे है। आठ जून की दोपहर को जब विजय और अमित शर्मा बद्दी यूनिवर्सिटी के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे पीएनबी के एटीएम में पैसे डालने जा रहे थे तो बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर हरमेश कुमार और तरसेम सिंह नकाब पहने वहां धमके और 29 लाख रुपये वाले बैग को छीन कर फरार हो गए। इन दोनों हरमेश और तरसेम को मास्टर माइंड दीप सिंह गाइड कर रहा था। लूटकांड में इस्तेमाल बाइक भी इन्हीं का था, जिसे पुलिस जल्द कब्जे में लेगी। पुलिस की एक पखवाड़े की मेहनत और कॉल डिटेल के आधार पर इस गुत्थी को एक पखवाड़े में ही सुलझा लिया है। एसपी बशेर सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही पैसों और बाइक की रिकवरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed