{"_id":"5c06b6f3bdec2241ac3bcb1e","slug":"71543943923-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन खोलते समय प्रवासी की गिरकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मशीन खोलते समय प्रवासी की गिरकर मौत
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में एक निर्माण के दौरान लिफ्ट मशीन को खोलते समय प्रवासी युवक की गिरकर मौत हो गई। भटौलीकलां गांव में भवन का लेंटल डाला गया था और मंगलवार को मृतक युवक और उसका भाई मशीन को खोल रहे थे। इसी दौरान युवक का हाथ छूट गया और गिरकर उसकी मौत गई। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में तेजिंद्र उर्फ छोटू पुत्र किशन लाल निवासी गांव नागरपोखरा डाकघर एकखेड़ा तहसील बिलसी जिला बदायूं यूपी ने बताया कि वह लेबर चौक बद्दी में रहता है। उसका भाई संतोष मेडिबेल फार्मा प्लाट नंबर-21 भटौलीकलां में काम करने गया था। मशीन को खोलते समय उसके भाई संतोष की गिरकर मौत हो गई।
एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने भादंसं 336, 304ए के तहत ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।