फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अर्की में नाबालिग से दुष्कर्म, फिर गर्भपात कर अविकसित शिशु को ठिकाने लगाया

अर्की में नाबालिग से दुष्कर्म, फिर गर्भपात कर अविकसित शिशु को ठिकाने लगाया

Tue, 28 Aug 2018 10:13 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़ित सात माह से गर्भवती थी और उसने एक अविकसित शिशु को जन्म भी दिया था। जिसे बाद में परिजनों ने घर के समीप की खेतों में दबा दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी लंबे समय से उसके साथ दुराचार कर रहा था। जिससे वह गर्भवती हो गई। 18 अगस्त को परिजनों ने प्री मिच्योर डिलीवरी करवाने के लिए कुछ दवाएं खिलाई गई। जिसके बाद घर पर ही उसकी प्रसव प्रक्रिया पूरी की गई। नाबालिग ने सात माह के अविकसित शिशु को जन्म दिया। जिसे परिजनों के दबाव में आकर पास ही खेतों में दबा दिया गया। धीरे-धीरे प्रसव की बात पूरे गांव में फैल गई। जिसकी जानकारी पंचायत प्रधान रंजना पंवर को लग गई। जिसके बाद प्रधान ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दे दी। प्रधान के अनुसार दो बच्चियां गांव में अपने चाचा के पास रहती हैं। उनका एक भाई चाइल्ड लाइन संस्था के पास है। पुलिस ने दुराचार के आरोप नाबालिग के चाचा धनीराम को गिरफ्तार कर लिया है। गोबर में दबाए गए अविकसित शिशु को भी बरामद किया गया है। फोरेंसिक विशेषज्ञ जांच के लिए उसे जुन्गा ले गए हैं। पूरे मामले में आरोपी चाचा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 506 व 312 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जो भी लोग इस मामले में दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed