फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़ में अवैध कटान, सड़क बनाने के लिए काट डाले दस पेड़

नालागढ़ में अवैध कटान, सड़क बनाने के लिए काट डाले दस पेड़

Sat, 17 Jun 2017 09:47 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
बद्दी/नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के मंगूवाल में निजी सड़क के निर्माण के लिए दस हरे पेड़ काट दिए गए। इन पेड़ों के अवशेष भी जमीन से निकाले जा रहे हैं ताकि जांच के दौरान काटे गए पेड़ों का खुलासा न हो सके। महिला मंडल की शिकायत के बाद इस मामले में अब वन विभाग हरकत में आया है।
विज्ञापन

वन विभाग ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। महिला मंडल ने वन विभाग के साथ ही सरकारी जमीन पर हरे पेड़ काटने की शिकायत एनजीटी में भी कर दी है। इसमें वन विभाग के निचले स्तर के कर्मचारियों पर कई संगीन आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार सरकारी भूमि से पेड़ कटान के मामले पर महिलाओं ने कड़ा ऐतराज जताया और इसकी शिकायत वन मंडल अधिकारी को की।
विज्ञापन

महिला मंडल समूह की अमरजीत, शीला, हेमलता, नीलम और रामकौर आदि ने लिखित तौर पर वन विभाग को दी शिकायत में कहा है कि मंगूवाल में कई बीघा सरकारी तथा वन विभाग की भूमि है। इस पर सैकड़ों हरे पेड़ लगाए गए हैं और इन पेड़ों का कुछ हिस्सा हराभरा दिखाई देता है। लेकिन कुछ लोग वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर इन हरे भरे पेड़ों को काट रहे हैं। स्वच्छ पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पेड़ों के कम होने के कारण गांव के साथ स्थित जलाशय सूख गए हैं। लोगों का स्वच्छ वातावरण प्रदूषित हो रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग सहित पेड़ कटान की शिकायत नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल बचाने को आगे आई महिलाएं
हरे पेड़ों को बचाने में महिलाएं आगे आ गई हैं। महिलाओं ने पेड़ कटान की शिकायत वन विभाग के अधिकारियों और एनजीटी में कर दी है। इसमें कुछ कर्मचारियों पर वन काटुओं से सांठगांठ के संगीन आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में महिला मंडल आगे नहीं आता तो शायद यह वन विभाग तक पहुंचता ही नहीं और हरे पेड़ों के अवशेष नष्ट कर सड़क का निर्माण भी हो जाता।


सख्त कार्रवाई अमल में लाएंगे : भंडारी
वनमंडल अधिकारी नालागढ़ प्रीती भंडारी ने कहा कि मामले की शिकायत उनके पास आई है। इसके बाद टीम को मौके पर भेजा है। टीम ने मौके पर जांच के बाद पेड़ कटने की पुष्टि की है। बताया कि इस पूरे मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed