फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   रेत से भरा टिपर पलटा, एक कार को नुकसान

रेत से भरा टिपर पलटा, एक कार को नुकसान

Fri, 10 May 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। कोटलाना-टैंक रोड सोलन पर चौरीघाटी के समीप एक टिपर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें चालक को भी चोटें आई हैं। वहीं ट्रक पलटने से सड़क किनारे पार्क कार को भी क्षति पहुंची जो टिपर की टक्कर से पलट कर सड़क से नीचे गिर गई। यदि टिपर पार्क की कार से न रुकता तो हादसा और भी खतरनाक हो सकता था। उक्त मामले में पुलिस के पास कोई भी शिकायत दर्ज नहीं हुई है। इसमें पार्क की गई कार काफी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक रेत से भरा टिपर कोटलाना से टैंक रोड की तरफ जा रहा था, तभी चौरीघाटी नामक स्थान पर पडने वाली चढ़ाई में टिपर पीछे से आया और सड़क किनारे पार्क की गई कार में टकरा गया। इस टक्कर से कार पलट कर सड़क से नीचे उतर गई और रेत से भरा टिपर सड़क किनारे पलट गया जिसमें सवार चालक को चोटें आई हैं। इस दौरान सड़क किनारे पार्क कार को ही क्षति पहुंची है। मामला फिलहाल पुलिस के पास दर्ज नहीं है।
विज्ञापन


कोटलाना-टैंक रोड मार्ग छात्र स्कूल से खस्ताहाल में है। आए दिनों उक्त मार्ग पर छुटपुट हादसे होते रहते हैं। लेकिन संबंधित विभाग की ओर से उक्त मार्ग को दुरुस्त करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसका खामियाजा रोजाना स्थानीय लोगों सहित वाहन चालकों को झेलना पड़ रहा है। इस सड़क को दुरुस्त करने के लिए कई दफा स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग भी की है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed