फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कंडाघाट के धंगील में पिकअप के खाई में गिरने से युवक की मौत

कंडाघाट के धंगील में पिकअप के खाई में गिरने से युवक की मौत

Sat, 23 Feb 2019 06:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
जीप के खाई में गिरी, युवक की मौत
विज्ञापन

कंडाघाट के धंगील में पिकअप के नीचे दबा युवक, ग्रामीणों ने निकाला बाहर
ग्रामीणों ने देर रात पहुंचाया अस्पताल, चिकित्सक ने मृत घोषित किया
अमर उजाला ब्यूरो
कंडाघाट (सोलन)। थाना कंडाघाट के तहत हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान रजनीश कुमार पुत्र हरिनंद निवासी खड़ांजी पत्रालय दंघील तहसील कंडाघाट के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार करतार सिंह पुत्र माधो राम निवासी गांव खड़ांजी ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। जब वह धंगील के पास पहुंचा तो उसे सड़क के नीचे खाई में एक पिकअप गिरी नजर आई। इसके बाद उसने ग्रामीणों को इस हादसे की जानकारी दी। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वह उनके साथ खाई में नीचे उतरा। हादसे के बाद एक व्यक्ति पिकअप के समीप ही खड़ा था। उसे कोई खरोंच नहीं आई थी। जब एक अन्य पिकअप के नीचे फंसा हुआ था। करतार सिंह के अनुसार ग्रामीणों की मदद से पिकअप के नीचे फंसे युवक को बाहर निकाला। उस समय उसकी सांसें चल रहीं थीं। इसके बाद ग्रामीण उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने करतार सिंह के बयानों के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा था। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के बयान दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed