फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   हाउसिंग बोर्ड सोलन से चोरों ने की करीब आठ लाख की चोरी

हाउसिंग बोर्ड सोलन से चोरों ने की करीब आठ लाख की चोरी

Tue, 18 Sep 2018 07:28 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड सोलन से चोरों ने की करीब आठ लाख की चोरी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। पुलिस थाना सोलन के तहत एक चोरी का मामला सामने आया है। शहर के हाउसिंग बोर्ड में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर करीब आठ लाख की चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त चारों ने घर में चोरी की उस समय घर पर कोई भी नहीं था।

इसके चलते चोरों ने बड़ी आसानी से घर में रखे आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। इन गहनों की कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है। चोरी के समय घर के मालिक भूपेंद्र गुप्ता कार्यालय गए हुए थे। जब वह शाम को वापिस घर लोटें तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा और घर से ज्वेलरी का सामान गायब था। इसे देखने के बाद तुरंत उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन शुरू की। शहर में अब फिर से चोरों के हौसले बुलंद होने लगे हैं।
विज्ञापन


चोरी के बाद चोर फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर चोरों की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी सोलन रविंद्र सिंह ने बताया कि घर से चोरों ने गहनों पर हाथ साफ किया है। पुलिस जांच में जुट गई है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed